धनौरा: ऑपरेशन सिंदूर के तहत मंडी धनौरा क्षेत्र में निकाली तिरंगा यात्रा, विधायक राजीव तरारा ने किया शुभारंभ #OperationSindoor
धनोरा विधानसभा देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। स्थानीय विधायक राजीव तरारा के नेतृत्व में सैनिकों के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत रामलीला ग्राउंड से हुई और शहर के मुख्य चौराहों से होती हुई पूरे इलाके में देशभक्ति का संदेश देती रही। यात्रा की खास बात रही ब्रह्मोस और राफेल मिसाइलों की आकर्षक झांकियां।