12 जनवरी देर शाम 7:30 बजे एक अनियंत्रित रायबरेली डिपो की रोडवेज बस ने चाट का ठेला लगाए हुए एक वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में चाट का ठेला क्षतिग्रस्त हुआ। तो वहीं वृद्ध भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां वृद्ध का इलाज किया जा रहा है। वही बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।