चौसा प्रखंड अंतर्गत घोषई पंचायत के बड़की बढ़ौना में अखिल भारतीय संतमत सत्संग के 115 वें महाधिवेशन की सफलता को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि व अन्य के द्वारा रविवार को भूमि पूजन किया गया। उपस्थित लोगों ने सत्संग सुना, महात्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया और महाप्रसाद ग्रहण किया.अखिल भारतीय संतमत सत्संग का यह 115वां महाधिवेशन 14, 15 और 16 मार्च को संपन्न होगा।