दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 11 कांदुराम की गड़ही इलाके में नगर परिषद द्वारा लगभग 50 लाख रुपए के लागत से बाल उद्यान पार्क का निर्माण कराया गया है। इसके उद्घाटन की सारी तैयारियां मंगलवार को पूरी कर ली गई है। शाम 4:30 बजे मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी ने बताया कि बुधवार को 10:00 बजे पार्क का उद्घाटन किया जाएगा। पार्क को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनवाया गया है।