रायबरेली: शहर के न.प.ऑफिस में प्रेसवार्ता का किया गया आयोजन,वायु सर्वेक्षण में प्रदेश में प्रथम स्थान आने पर किया गया पुरस्कृत
कोतवाली नगर क्षेत्र के,सुपर मार्केट स्थित शहर के नगर पालिका ऑफिस में,नगर पालिका अध्यक्ष सत्रोहन सोनकर व अधिशासी अधिकारी,स्वर्ण सिंह द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन कर,वायु सर्वेक्षण का हिस्सा बने,सभी सभासदों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।दरअसल वायु सर्वेक्षण में,नगर पालिका का प्रदेश में,प्रथम स्थान आने पर शासन ने 37,50,000 रुपए की चेक देकर पुरस्कार किया है।