गाडरवारा: नगर पालिका गाडरवारा सीएमओ का विदाई समारोह हुआ संपन्न, सीएमओ ने सभी का माना आभार
नगर पालिका गाडरवारा सीएमओ जयश्री चौहान का विदाई समारोह आयोजित हुआ है। समारोह में मुख्य रूप से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कलावती ब्यारे, तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शिवाकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष सहित पार्षद नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। सीएमओ जय श्री चौहान द्वारा सभी का आभार किया गया।