कालका: पिंजौर के श्रीकृष्णा वेन्यू खुराना कॉलोनी स्थित शिवशक्ति मंदिर में हुआ मूर्ति स्थापना समारोह, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
श्री कृष्णा वेन्यू खुराना कॉलोनी पिंजोर के मीडिया प्रभारी मुनीष उप्पल ने बताया कि श्री कृष्णा वेन्यू खुराना कॉलोनी पिंजोर के शिव शक्ति मंदिर में समारोह का आयोजन किया गया था इस दौरान नवनिर्वत शिव शक्ति मंदिर में एक साथ कई मूर्तियां स्थापित की गई थी इस मौके पर यहां नगर परिषद कालका पिंजौर के प्रधान कृष्ण लाल लांबा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।