जौनपुर: ताड़तला मोहल्ले में ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, समय पर पहुंची दमकल टीम ने बचाई बड़ी दुर्घटना
जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के ताड़तला मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे अचानक एक ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग लग गई। रिहायशी इलाके के बीचों-बीच लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। धुआं और लपटें दूर से ही नजर आ रही थीं, जिससे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।