महाराजगंज: जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गई कार्यवाही 129 वाहनो का किया गया चालान
जनपदीय पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु, बुधवार दोपहर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई स्थानों पर दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 129 वाहनों का चालान किया गया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दी गई।