सत्तर कटैया: सिहौल के पास सड़क हादसे में एक महिला की मौत, 3 घायल
सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी रामप्रवेश सादा की पत्नी धनिया देवी (25) के रूप में हुई।