हरिद्वार: तेज बारिश के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट, हरकी पैड़ी समेत सभी गंगा घाट सूने नजर आए
हरिद्वार में दिनभर तेज बारिश होने का सिलसिला जारी है। शाम बजे तक लगातार तेज बारिश होती रही। बारिश के चलते हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। लिहाजा हरकी पैड़ी समेत आसपास के सभी गंगा घाट सूने नजर आए। श्रद्धालुओं के न होने से आसपास के दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है। बारिश ने उनकी चिंताएं बढ़ा दी हैं।