झुंझुनू: छापोली में देर रात सीमेंट से भरा ट्रोला पलटा, बड़ा हादसा टल गया
झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छापोली बस स्टैंड के पास हाईवे पर सीमेंट से भरा एक ट्रोला अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ट्रोला हटवाने के लिए क्रेन मंगवाई गई।