पिहानी शाहबाद मार्ग स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा जलालपुर मे बुधवार को दोपहर 1:00 बजे मकर संक्रांति के मौके पर सैकड़ो भक्तगणों ने शीश झुकाया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने खिचड़ी, कढ़ी चावल, पूडी सब्जी समेत अन्य व्यंजन का भंडारा चलाया । बुधवार को सुबह गुरुद्वारा परिसर में भक्तगणों की भारी भीड़ जुटने ने लगी थी।