बरेली: बदायूं रोड पर सड़क हादसे में घायल हुए युवक ने करगैना स्थित अस्पताल के कर्मचारियों को लगाया मारपीट का आरोप
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड पर सड़क हादसे में घायल युवक ने करगैना स्थित अस्पताल के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों जल्द हिरासत में लेकर कार्रवाई कि जाएगी।