बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र कुतुबखाना पुल पर सड़क हादसे का शिकार हुआ व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी संदीप की पत्नी रुचि ने जिला अस्पताल में बताया कि वह शाम को नुमाइश में अपनी शॉप पर जा रहे थे तभी कुतुबखाना पुल पर तेज रफ्तार शराब के नशे में व्यक्ति ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह काफी गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।