धरमपुरा पेट्रोल पंप के समीप आज दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेहगवा घाट निवासी दुलीचंद सिंह अपनी छोटी बहू प्रिया सिंह के साथ स्कूटी से शाहनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कटनी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से वाहन लेकर पन्ना की ओर फरार हो गया।