सफीपुर: सीएचसी सफीपुर में आशा संगिनियों ने अपनी मांगे पूरी होने के बाद काम पर वापस रखने को लेकर सीएचसी प्रभारी को दिया पत्र
Safipur, Unnao | Mar 17, 2024 सफीपुर ब्लॉक क्षेत्र की आशा संगिनियों की जिला अध्यक्ष सुनीता ने दर्जनों आशा संगिनियों के साथ मिल कर सफीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएचसी प्रभारी डॉ राजेश कुमार वर्मा को पत्र दिया है। पत्र में उन्होंने बताया कि उनकी मांगे पूरी हो गई हैं, अब उनको काम पर वापस रखा जाए, जिसको लेकर आशा संगिनियों ने पत्र देकर हड़ताल समाप्त की।