नरसिंहपुर: लड़के ने लगाई फाँसी करेली निवासी माँ न्याय के लिए पिछले 6 महीनों से भटक रही, आज फिर SP ऑफिस पहुँच उचित न्याय की मांग की।
इसके पहले भी दुखियारी मां एसपी ऑफिस पहुंच लिखित शिकायत कर चुकी है और आज पुनः न्याय की गुहार लेकर करेली निवासी मृतक की माँ ने एसपी ऑफिस पहुँच पूरे मामले पर उचित जांच की गुहार लगाई हैं माँ ने बताया कि लड़के ने अपने पीछे एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है मामले की गंभीरता समझते हुए पूरे मामले की उचित जांच हो यही गुहार मृतक की माँ ने एसपी से लगाई है।