फतेहपुर: गड़रियन पुरवा के पास तेज धूप में लू लगने से युवक गिरा, एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के गडरियनपुरवा के पास लू लगने से युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नसिरपीर मोहल्ला निवासी स्व0 महावीर का 22 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार शुक्रवार की दोपहर किसी काम से गया था। तभी गडरियनपुरवा के समीप अचानक धूप में गिर गया।