झाझा: झाझा रेलवे परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, यात्रियों से डस्टबिन के उपयोग की अपील की गई
Jhajha, Jamui | Sep 25, 2025 रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश पर चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार की दोपहर 12 बजे रेलवे अधिकारी सीएचआई गिरीश कुमार सिंह के नेतृत्व में झाझा रेलवे परिसर में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित कर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान अप-डाउन प्लेटफॉर्म, बाहरी परिसर एवं अन्य स्थलों की साफ-सफाई की गई। सफाईकर्मियों के साथ अन्य रेलकर्मियों ने भी सक्रिय भागीदारी