आष्टा: थाना आष्टा में समस्त बल का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया
Ashta, Sehore | Jan 24, 2026 पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आज शनिवार दोपहर 1:00 थाना आष्टा में पदस्थ समस्त पुलिस कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर एवं अन्य आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण किए गए।