रविवार शाम लगभग 5 बजे भेलखा तिराहे के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार जंघई की ओर जाते समय अचानक सड़क पर आए आवारा पशु से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसे चोटें आईं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक की मदद की और उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।