औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के महटौली मामा होटल के समीप ट्रक की टक्कर से एक युवक की हुई मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र के महटोली मामा होटल के पास जूते चप्पल की दुकान बंद कर के घर जा रहे एक व्यक्ति को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रोविल दुबे पुत्र बलराम दुबे निवासी भाऊपुर शुक्रवार की रात करीब 10:30 घर जाने के लिए रोड पार करते समय बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।