केिशनपुर: किशनपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख को उच्च न्यायालय से मिली जमानत, सैकड़ों की संख्या में आए समर्थकों ने किया स्वागत
जानलेवा हमला व गोलीबारी मामले में निचली अदालत द्वारा दोषी करार दिए गए किशनपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख सुर्यनारायण प्रसाद यादव को उच्च न्यायालय से राहत मिली है। पिछले करीब ढाई वर्ष से मॉडल कार में बंद पूर्व प्रमुख को उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वे जेल से बाहर निकले इस दौरान सैकड़ो की संख्या में उपस्थित समर्थकों ने उन्हें फूल माला से स्वागत किया।