सासाराम: हिन्दी दिवस पर सासाराम में आयोजित हुई विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन
Sasaram, Rohtas | Sep 14, 2025 हिन्दी दिवस पर सासाराम में विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन आयोजित।सासाराम के मल्टीपर्पस हॉल में रविवार दोपहर 2:00 बजे करीब 14 सितंबर 2025 को हिन्दी दिवस पर विचार गोष्ठी सह कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने किया। उन्होंने हिन्दी को सरल, जनमानस से जुड़ी और संस्कृति की पहचान बताया।