गोरखपुर: खोराबार थाना क्षेत्र के राप्ती नदी के मिर्जापुर घाट पर नहाने के दौरान पानी में डूबे 2 युवक, मौके पर पहुंची पुलिस
खोराबार थाना क्षेत्र स्थित राप्ती नदी के मिर्जापुर घाट पर नहाने के दौरान दो युवक नदी में डूब गये। खोराबार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे गई।आपको बता दें कि अंकुश विश्वकर्मा दूसरा गोलु यादव निवासी आज राप्ती नदी के मिर्जापुर घाट पर नहाने गया हुआ था नहाने के दौरान ही दोनों युवक नदी में डूब गए ।उक्त घटना आज दिन सोमवार दोपहर 1 से 2 की बताई जा रही है ।