आगरा: वूमेन सेफ्टी सेल का आगरा में हुआ गठन, एसीपी सदर ने कार्यालय पर दी जानकारी
Agra, Agra | Sep 17, 2024 आगरा में पहली बार वूमेन सेफ्टी सेल का गठन किया गया है, वूमेन सेफ्टी सेल से महिला संबंधी अपराधों पर लगाम लगेगी, एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने बताया है कि आगरा में पिछले कुछ समय में सुसाइड के केस में भी बढ़ोतरी हुई है, वूमेन सेफ्टी सेल टीम उनका भी रिकॉर्ड मेंटेन करेगी, पूरी जानकारी एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने कार्यालय पर दी है।