फूलपुुर: बकसेड़ा पंचायत भवन से अज्ञात चोरों ने की चोरी, ग्राम प्रधान ने थाने में दी तहरीर
बहरिया विकास खंड के बकसेड़ा गांव के पंचायत भवन से अज्ञात चोरों ने की लाखों की चोरी।ग्राम प्रधान ने स्थानीय पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया कि पंचायत घर से कंप्यूटर, इन्वर्टर बैटरी और अलमारी में रखा कीमती सामान चोरी हो गया है।मामले को लेकर ग्राम प्रधान ब्रिजेश पांडेय ने तहरीर दी।