रामपुर: ग्राम लोहा पट्टी के निकट ट्रेन से गिरकर बिहार निवासी किशोर की हुई मौत, जिला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Aug 20, 2024 बिहार के दरभंगा जनपद के थाना सकतपुर क्षेत्र के ग्राम बैजनाथपुर निवासी अशरफ अपने माता पिता के पास एक युवक के साथ ट्रैन से पंजाब जा रहा था। उत्तर प्रदेश के रामपुर के ग्राम लोहापट्टी के निकट ट्रैन से गिरकर मौत हो गई। ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।