विश्व विकलांग दिवस के अवसर पोहरी में विकासखण्ड स्तरीय दिव्यांग बच्चों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बीआरसीसी शिवचरण लाल मौजूद रहे।कार्यक्रम मे सर्वप्रथम माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यर्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात दिव्यांग बच्चो की खेल प्रतियोगिताएं प्रारंभ की गई।यह जानकारी मंगलवार शाम 5 बजे प्राप्त हुई।