आरा: आरा सदर अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में लगी आग, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड के तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
Arrah, Bhojpur | Sep 16, 2024 आरा सदर अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के आरा सदर अस्पताल परिसर के पुराने ओपीडी भवन स्थित ड्रेसिंग रूम में अचानक शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई।