मंगलवार के सांय 5:00 बजे नगीना क्षेत्र के गांव नंदपुर के हनुमान मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से हनुमान मंदिर में लगी हनुमान जी की मूर्ति की कुत्ता परिक्रमा कर रहा है। यह अद्भुत नजारा देखने के लिए आसपास के लोग मंदिर में पहुंच रहे हैं।