देशभर में इंडिगो एयरलाइंस के संचालन संकट के बीच बरेली हवाई अड्डे से राहत भरी खबर सामने आई है। इंडिगो की फ्लाइट 6E-6534 से बेंगलुरु जा रहे एक यात्री ने एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं की सराहना की। यात्री ने बताया कि चेक-इन, सुरक्षा जांच और बोर्डिंग प्रक्रिया सुचारु रही। स्टाफ का व्यवहार सहयोगात्मक रहा और किसी तरह की अव्यवस्था नहीं दिखी।