बख्तियारपुर: बख्तियारपुर के टेका बिगहा में इंडियन ऑयल का जागरूकता अभियान
शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे बख्तियारपुर के टेकाबिघा गांव में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड,बरौनी ने पाइपलाइन सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि भूमिगत पाइपलाइन राष्ट्रीय संपत्ति है और उच्च दबाव पर पेट्रोलियम पदार्थों का परिवहन करती है। किसी भी प्रकार की खुदाई या छेड़छाड़ पाइपलाइन एक्ट 1962 के तहत दंडनीय अपर