बैराड़ के ऊंची खरई से हर्रई रोड पर बने पार्वती नदी के पुल पर बरसात के दौरान आई बाढ़ से पुल की रेलिंग टूट गयी थी। टूटी रेलिंग की बजह से आये दिन घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसी क्रम में गत दिवस एक गाय रेलिंग न होंने से पुल के से नीचे गिर गयी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। स्थानीय ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम 5 बजे बताया कि पुल की जर्जर स्थिति है।