कैथल: अमेरिका में सड़क हादसे में कैथल के 28 वर्षीय युवा सक्षम मदान की मौत, परिजनों ने शव भारत लाने की गुहार लगाई
कैथल। शहर के सेक्टर 19 निवासी युवक सक्षम की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी अनुसार सक्षम छह जनवरी शाम को साइकिल पर ड्यूटी जा रहा था। जैसे ही उसने ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी साइकिल रोकी तो पीछे से आ रहे एक गाड़ी चालक ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में घायल सक्षम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।