सरवाड़: उपखंड मुख्यालय मसूदा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मान समारोह हुआ आयोजित, स्वागत कर मतदान करने की दिलाई गई शपथ
Sarwar, Ajmer | Jan 25, 2024 राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गुरुवार को उपखंड मुख्यालय मसूदा में मतदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ,जिसमे विधान सभा मसूदा के मतदाताओ का स्वागत किया गया,साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले BLO व सुपरवाइजर का भी स्वागत कर प्रशस्ति पत्र दिए गए,कार्यक्रम मे मतदान की शपथ भी दिलाई गई