लाडपुरा: किशनगंज थाना इलाके में कार और ऑटो की टक्कर में घायल बालक की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Ladpura, Kota | May 5, 2025 नेशनल हाईवे 27 पर कार व ऑटो की टक्कर में घायल 9 वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत होने पर पुलिस ने सोमवार सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। किशनगंज थाने के ASI घनश्याम नागर ने बताया कि कल 2 युवक व एक बालक बारां से ऑटो में किशनगंज की तरफ से जा रहे थे कि रानी बडौद के निकट नेशनल हाईवे पर कार की ऑटो से टक्कर हो गयी जिसमे 2 युवको की कल मौत हो