अंबिकापुर: सहकारी बैंक में रुपये निकालने के लिए सरगुजा के किसान धक्के खाने को मजबूर, जवाहिर ने पब्लिक एप को बताया
आज दिनांक 8 फरवरी 2026 दिन रविवार को दोपहर 2 बजे पब्लिक एप की टीम को किसान जवाहिर ने जानकारी देते हुए कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद सहकारी बैंक में रूपए निकालने के लिए सरगुजा के किसान भीड़ में धक्के खाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। वर्तमान खरीफ वर्ष 2025 26 में सरगुजा के 60 हजार 832 में से 51 हजार 715 किसानों के द्वारा धान की बिक्री की गई है।