गोरौल: सोंधो वासुदेव गांव में बिजली के करेंट से युवक झुलसा, सीएचसी गोरौल में इलाज के लिए भर्ती, डॉक्टर ने मृत घोषित किया
गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो वासुदेव गांव में गुरुवार को एक बजे दिन में बिजली करेंट लगने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। जिसे परिजनों ने आनन फानन में ईलाज के लिये सीएचसी गोरौल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। मृतक गांव में ही पत्ता प्लेट का कारखाना चलता था।