बमोरी: परवाह गांव में बंटवारे को लेकर परिवार के लोगों पर लगाए मारपीट के आरोप; घायल जिला अस्पताल में भर्ती, थाना में की शिकायत
Bamori, Guna | Feb 4, 2024 गुना धरनावदा थाना क्षेत्र के परवाह गांव में बटवारे को लेकर मारपीट के आरोप लगाए हैं, फरियादी महिला गुड्डी बाई पत्नी श्याम सिंह थाना में शिकायत की है जिसमें परिवार के ही लोगों पर जमीन और मकान के बंटवारे को लेकर मारपीट के आरोप लगाए, मारपीट में घायल पति-पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती है, पुलिस ने मामला जांच में लिया है