खुर्जा के मंदिर रोड स्थित जाटिया पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में आवारा सांडों के झुंड ने एक युवक पर हमला कर दिया, सांडों के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वायरल वीडियो में बाइक सवार युवकों के पीछे सांडों का झुंड दौड़ रहा है, वीडियो सोमवार दोपहर लगभग 12:00 बजे वायरल हुआ।