अनगड़ा: विधायक सुदेश महतो ने महुवा बेड़ा में पीसीसी पथ निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
Angara, Ranchi | Aug 8, 2024 आज गुरुवार को अंनगड़ा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विकास योजना का विधायक सुदेश महतो ने शिलान्यास किया। जिसमें सुरसु पंचायत के महुवा बेड़ा में पीसी पथ निर्माण कार्य का एवं हरजालुम स्वर्णरेखा नदी किनारे सीढ़ी निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।