झालरापाटन: पीपलोदी स्कूल हादसे में मुआवजे की मांग, युवकों का अनशन दूसरे दिन भी जारी, झालावाड़ कलेक्ट्रेट के सामने पड़ाव
पीपलोदी स्कूल हादसे को लेकर भील समाज के युवकों का अनशन दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा, अनशन पर बैठे युवाओं ने सुबह 9 बजे सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को दोहराया, आंदोलनकारी युवक स्कूल हादसे में मृतक बच्चों के परिजनों को एक करोड़ रुपए और घायल बच्चों को 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।