रोहिणी: सुल्तानपुरी में आप का मशाल मार्च, कार्यकर्ताओं ने की केजरीवाल की रिहाई की मांग
लोकेशन : सुल्तानपुरी दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिल रहा है। गिरफ्तारी के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर केजरीवाल की रिहाई की मांग कर रहे है। ऐसे में आज दिल्ली की सुल्तानपुर माजरा विधानसभा में एक मशाल मार्च निकाला गया।