निवाड़ी: पृथ्वीपुर मंडी के सामने पिकअप से टकराई बाइक, पति-पत्नी और दो बच्चे घायल
Niwari, Niwari | Nov 24, 2024 पृथ्वीपुर कृषि उपज मंडी के सामने एक बाइक सवार पिकअप वाहन से टकरा गया जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी सहित दो बच्चे घायल हो गए। जिन्हें पृथ्वीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैं भेज कर उपचार कराया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है वही हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टर ने झांसी स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर किया है।