इंदौर: उच्च शिक्षा मंत्री इंद्र सिंह परमार पहुंचे इंदौर, होलकर कॉलेज के कार्यक्रम में हुए शामिल, राहुल गांधी पर किया कटाक्ष
Indore, Indore | Aug 17, 2024 मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार आज होलकर कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होने के उद्देश्य से इंदौर पहुंचे। जहां पर उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। जिसमें राहुल गांधी के द्वारा संघ के लेखकों के द्वारा लिखी गई पुस्तकों को लेकर दी एक बयान पर मंत्री परमान ने पलटवार किया और कहा के राहुल गांधी को ऋग्वेद पढ़ना चाहिए।