गोंडा: बारिश के बाद शहर के ईदगाह रोड पर जलभराव, लोग गंदे पानी में आने-जाने को हुए मजबूर
Gonda, Gonda | May 5, 2025 जिले में सोमवार दोपहर 12:00 बजे का एकाएक आंधी बारिश और ओले गिरने के बाद शहर के गुड्डूमल चौराहा से दुःख हरण नाथ मंदिर को जाने वाली सड़क पर ईदगाह के सामने सड़क पर जल भराव की जैसी स्थिति हो गई है,स्कूली बच्चे और राहगीर जल भराव वाले गंदे पानी में पैदल और मोटरसाइकिल और कार आने जाने को मजबूर है,सड़क निचली होने के चलते बारिश के दौरान हमेशा जल भराव हो जाता है।