गांगड़तलाई: भुवादरा में गर्मी से राहत पाने पहुंचे अनेक पर्यटक, सुरक्षात्मक उपायों की अनदेखी, हर समय हादसे का भय
ग्राम पंचायत टांडी नानी में कुदरती सौदर्य से लबरेज भुवादरा इन दिनों बरसात में दमक उठा है। पंचाल गांव के निकट यह पर्यटन केन्द्र गर्मी से राहत पाने आ रहे सैकड़ों पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। मंगलवार दोपहर 12 बजे देखा तो यहाँ झरनों और ठंडे पानी के बहाव में नहाने का आनंद लेने लोग दूर-दराज से लोग अपने परिवारों सहित पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां सुरक्षात्मक उपायों