नर्मदापुरम के प्रसिद्ध सेठानी घाट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्नान कर रहे एक बुजुर्ग श्रद्धालु अचानक नर्मदा नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटना को देख घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही पलों में स्थिति बेहद गंभीर हो गई। लेकिन तभी मौके पर तैनात SDERF और होमगार्ड के जवान फरिश्ता बनकर सामने आए ओर बचाया।